सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक असाधारण लड़की

इस लड़की को जानते है आप, शायद 100 में से 95 लोग जो फेसबुक चलाते है नही जानते होंगे पर आप उस झूठी पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थॉर्नबर्ग को जरूर जानते होंगे, जिसने केवल एक शब्द कहा था- How Dare You और वर्ल्ड फेमस हो गई, पूरी दुनिया में लोग उसकी बात सुनने लगे। यह फोटो वाली लड़की को इंडिया की ग्रेटा थॉर्नबर्ग कहा जाता है पर यह असली एनवायरनमेंटल एक्टिविस्ट है। इनका नाम है #licypriya_kangujam मणिपुर से है और केवल 9 साल की है। ये लड़की भी पर्यावरण के लिए कान्फ्रेस में जाती है, वर्ल्ड समिट अटेंड करती है और साथ में जमीनी कार्य भी करती है। इसे 2021 की फोर्ब्स की 30 under 30 की लिस्ट में जगह मिली है, इसके लिए इनको ढेर सारी बधाइयाँ। पर हमें तो केवल विदेशी ब्रांड पसन्द है, देशी तो हमारे लिए घर की मुर्गी डाल बराबर है। आइये देशी होनहारों को पहचाने और उनका समर्थन करें।

तुम बहुत याद आओगे

बहुत याद आओगे तुम वैसे तो तुमसे मेरा नाता 15 साल पुराना है जब पहली बार हम दोनों आमने सामने हुये थे। वो दिन मुझे आज भी याद आता है जब तुमने मुझे पहली बार अपने आगोश में लिया था। डेढ़ साल लगातार तुम्हारे आँचल के छांव में रहने के बाद हम जुदा हुए थे, तबसे लेकर आजतक हमेशा आना जाना हुआ तुम्हारे यहां कभी एक घण्टे के लिए, कभी एक दिन के लिए, इसबार पूरे एक हफ्ते के लिए तुम्हारे पास आये थे। पहले जब आते थे तो खुलकर नही जी पाते थे तुम्हारे साथ, क्योंकि तब तजुर्बा भी कम था और जेब भी छोटी पड़ जाती थी। इसबार जब आये तो लगा ही नही की अपने घर से दूर है। लगा बस अपनों के पास है। बहुत सारे शॉपिंग किये, बहुत एन्जॉय किये। कभी पटना का सबसे ऊंचा बिल्डिंग हुआ करता था बिस्कोमॉन भवन, मन करता था इसपे चढ़कर तुम्हारा दीदार करू, वक्त ने क्या हसीं सितम किया कि पूरे 6 दिन इसी बिल्डिंग के 12वें तले पर गुजारा, जहां की बालकनी से तुम्हारा गौरव गांधी मैदान का मनोहर दृश्य आंखों में भर भर के रखा। पर तुम उदास न होना, फिर आना है तीन महीने बाद और वो भी पूरे महीने भर के लिए। तबतक के लिए विदा पटना सच में, तुम बहुत याद आओगे पटना। ...