जॉब के नाम पर धोखा वाला फॉर्म... कैसे बचे फ्रॉड फॉर्म भरने से.. रोजगार के रास्ते में पहला कदम रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण लेख.. चूंकि आजकल बेरोजगारी चरम सीमा पर है और जमाना डिज़िटल हो गया है तो कई बार देखने में आया है नए नए मैट्रिक, इंटर पास स्टूडेंट्स धकाधक फार्म भरने लगते है.. ऐसे में कचहरी रोड, किताब की दुकान या व्हाट्सएप पर आया कोई भी सही गलत जॉब नोटिफिकेशन के चक्कर में पड़ जाते है.. चूंकि बहाली संबंधित कुछ बेसिक बिंदुओं की इन्हें जानकारी नही होती अतः ऐसे नए नवेले स्टूडेंट्स इन फ्रॉड फॉर्म के चक्कर में पड़कर पैसे बर्बाद कर देते है। आज हम 05 पॉइंट के माध्यम से ऐसे धोखे के जॉब नोटिफिकेशन या फॉर्म से बचने के बारे में बताएंगे... चूंकि आपके हमारे या सबके घर में, आस पड़ोस में या जानकारी में सैकड़ो बच्चे होते है जो मैट्रिक इंटर या ग्रेजुएशन हाल में पास किये होते है और उन्हें नौकरी के लिए फॉर्म भरने की बड़ी लालसा होती है। चूंकि आजकल व्हाट्सएप का जमाना है तो बड़ी आसानी से कोई भी नोटिफिकेशन उनतक पहुंच जाता है और वे ऑनलाइन कर भी देते है... इसी को समझकर आजकल फ्रॉड करने वाले बहुत से गै...