सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मजदूर से मालिक बनने का सफर

नए बच्चे जिनका करियर शुरू होने ही वाला होता है, उन्हें मैं अक्सर कहता हूं कि काम ऐसा पकड़ो जिसमें कुछ सीखने को मिले, जिसे सीखकर तुम भी उस काम को कर सको.. क्योंकि अगर ऐसा नही किया तो उसी पोजिशन पर वही काम करते रिटायर हो जाओगे। कुछ काम ऐसे होते है जिनमें आप दस साल भी लगे रहो, कोई ग्रोथ नही होगी, ऐसे काम बड़े आसान लगते है, नए स्टूडेंट्स ऐसे कामों को पसंद करते है। जबकि कुछ काम जैसे, सेल्स/मार्केटिंग/लीड जनरेटिंग या किसी बिजनेस/दुकानदारी में हाथ बंटाना इत्यादि ऐसे होते हैं कि बहुत जल्द ग्रोथ होती है और आप मजदूर (Worker) से मालिक (Owner) भी बन सकते हो। लेकिन ऐसे कामों को स्टूडेंट्स पसन्द नही करते। सपोज कीजिए आप एक छोटे प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रहे है, दस साल पढ़ाकर भी क्या मिलेगा..? स्कूल का मालिक नही बनोगे, नही न, हा एक दो साल पढ़ाकर स्कूल चलाना सीखना हो तो यूजफुल हो। कुलमिलाकर आप जो भी काम करो, उसे इस मेंटेलिटी के साथ करो कि उस काम को, उस धंधे को, उस बिजनेस को आप कुछ सालों में खुद शुरू कर सको, अन्यथा सब बेकार होगा। छोटी मोटी ऑफिसेस में काम करने से अच्छा है कि कोई दुकान पर कपड़े बेच लो, इलेक्ट्रॉन...