सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सितंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेरी शिक्षा यात्रा पार्ट 1

2005 में मैंने मैट्रिक पास किया, तब कोचिंग का जमाना नही था, हाई स्कूल में हरेक घण्टी में क्लास चलता था। घर पर पढ़ाई के नाम पर लालटेन के आगे पन्ने उलटते थे। आखिरी के तीन महीने कोचिंग किये, फिर एग्जाम हुआ डबल शिफ्ट में, यानी एक दिन में दो दो पेपर.. गोपालगंज में उस समय के.के पाठक डीएम थे, जो उन्हें जानते है उन्हें पता है उनके नाम का मतलब। फिर भी अपने स्कूल में प्रथम स्थान पर आया, हालांकि मैं दूसरे स्थान पर था पर मैथ के आदरणीय गुरुजी जो यूपी के थे उनकी बेटी भी फॉर्म भरी थी डायरेक्ट तो वह फर्स्ट पोजिशन पर आई थी। पर स्कूल के रेगुलर स्टूडेंट होने के नाते हम खुद को फर्स्ट पोजिशन पर मानते हैं क्योंकि वह मोहतरमा वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। हालांकि उस समय जिओ और फेसबुक का चलन नही था तो हमको मीडिया बाईट नही मिला। हम भी टोले में रसगुल्ला बांटकर खुश हो लिए। खैर, मैट्रिक तो पास हुए लेकिन एक नम्बर से फर्स्ट डिवीजन रह गया मतलब 420 पर फर्स्ट डिवीजन था, हमारा आया था 419 नम्बर। शायद एग्जाम में 420 नही किये थे इसलिए 420 नही आया। उस समय रीचेक/स्क्रूटनी का ज्ञान नही था तो 419 ही रह गया। दसवीं पास करने के बाद ज...

आसान सवाल

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को ऑफिस में फोन करके पूछा - आज लंच में क्या खाया ? बॉयफ्रेंड ने झल्ला कर कहा - तुम्हें बस इतना ही आता है !! क्या खाया, कौन-सा सीरियल देखा, कौन-सा गाना सुना ? गर्लफ्रेंड ने कहा - माफ करना, तो यह बताओ कि मौद्रिक बाजारों में मुद्रा स्फीति के बढ़ते रुझानों को कम से कम हस्तक्षेप के द्वारा काबू में करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक को क्या कदम उठाने चाहिए और वित्त मंत्रालय को विदेशी भुगतान के असुंतलन से निपटने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए ? थोड़ी देर मौन रहने के बाद बॉयफ्रेंड ने कहा - दाल, चावल, दही और सलाद खाया।