सेब का सबक . पहली कक्षा को गणित पढ़ा रही टीचर ने एक लड़के से पुछा: अगर मैं तुम्हें एक सेब और एक सेब और एक सेब दूं, तो तुम्हारे पास कितने सेब होंगे? कुछ सेकंड सोचकर लड़के ने आत्मविश्वास से उत्तर दिया: चार! जवाब सुनकर टीचर थोड़ी निराश हुई। उसने सोचा कि शायद लड़के ने प्रश्न ठीक से सुना नहीं। उसने अपना प्रश्न दोहराया: कृपया ध्यान से सुनें और फिर जवाब दें। अगर मैं तुम्हें एक सेब और एक सेब और एक सेब दूं, तो तुम्हारे पास कितने सेब होंगे? लड़के ने फिर से अपनी उँगलियों पर हिसाब लगाया और थोड़ा झिझकते हुए उसने जवाब दिया: चार। . टीचर फिर से मायूस हो गई। उसे याद आया कि लड़के को स्ट्रॉबेरी बहुत पसंद है। उसने सोचा कि लड़के को सेब पसंद नहीं इसीलिए शायद उसका ध्यान भटक रहा है। ये सोचकर टीचर को लगा कि उसके हाथ बच्चे का राज़ लग गया है। अति उत्साह और चमकती आँखों से उसने लड़के से पूछा: अगर मैं आपको एक स्ट्रॉबेरी और एक स्ट्रॉबेरी और एक स्ट्रॉबेरी दूं, तो आपके पास कितनी स्ट्रॉबेरी होंगी? लड़के ने फिर अपनी उंगलियों पर हिसाब लगाया। लड़के पर तो कोई दबाव नहीं था, लेकिन टीचर ज़रूर दबाव महसूस कर रही थी। लड़के ने झि...