विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के पास कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए चार छात्रवृत्ति योजनाएं हैं। इन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल – Scholarships.gov.in पर जमा कर सकते हैं। 01 👉 स्नातकोत्तर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति छात्रवृत्ति योजना व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए यूजीसी की पीजी छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में उच्च अध्ययन करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जिन उम्मीदवारों ने एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएसडब्ल्यू और मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म प्रोग्राम में प्रवेश लिया है, वे इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं हैं। इन पाठ्यक्रमों को गैर-व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के रूप में माना जाता है। राशि: एमई, एमटेक पाठ्यक्रमों के लिए 7,800 रुपये प्रति माह, अन्य पाठ्यक्रमों के लिए 4,500 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति की संख्या: 1,000 आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 नवंबर, 2021 02 👉 विश्वविद्यालय रैंक धारकों के लिए यूजीसी छा...