सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मन का हेल्थ

आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस है, आंकड़ा ये है कि हर 40 सेकेंड में एक आदमी मर रहा हैं आत्महत्या से रांची स्थित मानसिक रोग अस्पताल रिनपास में 70000 मनोरोगी बढ़े हैं लब्बोलुआब यही है कि तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दीजिए, तनाव को भगाए रखिये हँसने का उपाय कीजिए, टेंसन ज्यादा हो तो कॉमेडी मूवी देख लीजिए। ज्यादा ऊंचाई पर टिकने में हाथ और पैर व्यस्त हो तो, थोड़ा नीचे आ जाइये और आराम से मजे लीजिये जिंदगी के क्योंकि मन स्वस्थ नही होगा तो तन स्वस्थ रहते आदमी किसी कार्य में रुचि नहीं लेता थोड़ा दोस्तो को फोन कीजिए, कोई खेल खेलिये लेकिन टेंसन को अपने लाइफ से मत खेलने दीजिये।

गांधी जयंती विशेष

आज जिधर देखो गांधी का बोलबाला है, चेहरे रंगे सफेद पर दिल साला काला है अंदर भी, बाहर भी सब जगह गांधीजी है। मतलब हर काम में गांधीगिरी, सरकार आज गांधीजी को बेकार में जनता के बीच लाकर अपना धन बर्बाद कर रही है, जनता ने तो बहुत पहले ही गांधीजी का महत्व जान लिया था। बिना गांधीजी के आप इंडिया में कोई काम नही कर सकते, सबमें गांधी, गांधी में सब। गांधीजी ने तो आम आदमी को ताकत दी है जिसके दम पर वो नेता, गुंडा, बाबू अफसर सबको अपने पैरों तले झुका सकता है, बस कड़क गांधीजी होना चाहिए उसके पास। गांधीजी को देखते ही APL वाला BPL हो जाता है। अपराधी निर्दोष हो जाता है, हत्या सूइसाइड बन जाती है। अमीर का बेटा पास हो जाता हैं और भावली जमीन खास हो जाता है जय हो अमित गौतम