जॉब के नाम पर धोखा वाला फॉर्म...
कैसे बचे फ्रॉड फॉर्म भरने से..
रोजगार के रास्ते में पहला कदम रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण लेख..
चूंकि आजकल बेरोजगारी चरम सीमा पर है और जमाना डिज़िटल हो गया है तो कई बार देखने में आया है नए नए मैट्रिक, इंटर पास स्टूडेंट्स धकाधक फार्म भरने लगते है..
ऐसे में कचहरी रोड, किताब की दुकान या व्हाट्सएप पर आया कोई भी सही गलत जॉब नोटिफिकेशन के चक्कर में पड़ जाते है.. चूंकि बहाली संबंधित कुछ बेसिक बिंदुओं की इन्हें जानकारी नही होती अतः ऐसे नए नवेले स्टूडेंट्स इन फ्रॉड फॉर्म के चक्कर में पड़कर पैसे बर्बाद कर देते है।
आज हम 05 पॉइंट के माध्यम से ऐसे धोखे के जॉब नोटिफिकेशन या फॉर्म से बचने के बारे में बताएंगे...
चूंकि आपके हमारे या सबके घर में, आस पड़ोस में या जानकारी में सैकड़ो बच्चे होते है जो मैट्रिक इंटर या ग्रेजुएशन हाल में पास किये होते है और उन्हें नौकरी के लिए फॉर्म भरने की बड़ी लालसा होती है।
चूंकि आजकल व्हाट्सएप का जमाना है तो बड़ी आसानी से कोई भी नोटिफिकेशन उनतक पहुंच जाता है और वे ऑनलाइन कर भी देते है...
इसी को समझकर आजकल फ्रॉड करने वाले बहुत से गैंग सक्रिय हो गए है।
आइये बिंदुवार समझते है कि कैसे आप सही और गलत नोटिफिकेशन पहचानेंगे...
(01) 👉 अगर किसी सरकारी विभाग का वैकेंसी नोटिस आया है तो उसकी सत्यता की जांच के लिए आप उस विभाग की वेबसाइट देखें.... अगर वह वैकेंसी नोटिफिकेशन उस विभाग की वेबसाइट पर नही है तो समझिए कि आपके व्हाट्सएप पर आया वह नोटिफिकेशन फर्जी है।
जैसे स्वास्थ्य विभाग की वैकेंसी निश्चित रूप से स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर होगी।
(02) 👉 अगर कोई प्राइवेट NGO, ट्रस्ट किसी विभाग का नाम लेकर उसके मार्फ़त बहाली का नोटिस जारी करता है या उस विभाग से कांट्रेक्ट के तहत कोई काम के लिए बहाली करता है तो उस कांट्रेक्ट का लेटर उस सरकारी विभाग पर जरूर होना चाहिए...
(03) 👉 देखने मे आता है कि आये दिन ब्लॉक स्तर या पंचायत स्तर पर कुछ फ्रॉड बहाली निकालते है... की डिस्ट्रिक मैनेजर के 38 पोस्ट, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के 534 पोस्ट... इस तरह... प्री स्कूल टीचर... सिलाई कढ़ाई केंद्र.. ऑफिस वर्क... कम्प्यूटर वर्क... ऐसे 99.99% फॉर्म फ्रॉड होते है।
(04) 👉 कई बार अखबारों में भी ऐसी बहाली के लिए प्रचार दिए जाते है... इन सबकी वेरिफिकेशन आप अपने परिचय के शिक्षक, या सीनियर या किसी जानकार व्यक्ति से जरूर कराएं।
ऐसे फार्म आजकल ऑनलाइन खूब भरे जाते है जिसमें 300 से लेकर 700 तक चार्ज कटता है..
लड़के कहते है कि वेबसाइट दिया है तो आज एक बात जान लो, वेबसाइट बनाना किसी सॉफ्टवेयर के जानकार आदमी के लिए एक दिन का काम है, 499 रुपये में भी वेबसाइट बन जाती है आजकल...
(05) 👉 कुछ फ्रॉड में स्टूडेंट्स का एग्जाम भी ले लिया जाता है और फिर उनको सेलेक्शन के नाम पर पचास हजार से लेकर डेढ़ लाख तक पैसे ले लिए जाते है।
इसलिए किसी भी बहाली का फॉर्म आता है ऑनलाइन या ऑफलाइन तो उसका वेरिफिकेशन कम से कम पांच लोगों से करें..ये पांच लोग कौन हो सकते है..?
सबसे पहले तो अपने स्कूल के शिक्षक, फिर आपके बड़े भाई बहन जो अच्छे जॉब में है..
या रिलेशन में, आस पड़ोस में कोई govt जॉब में हो...
क्योंकि जॉब वाले लोग नोटिफिकेशन देख कर ही बता देंगे कि सही है कि गलत..
सरकारी जॉब जैसी वेबसाइट पर भी भरोसा कर सकते हैं पर ऐसी नकली हजार वेबसाइट है।
अगर सरकार द्वारा को बहाली निकाली जाती है तो उसकी चर्चा कम से कम तीन चार महीने तक होती है अखबारों में...
इसीलिए प्रतिदिन का अखबार जरूर पढ़े...
सबसे बेहतर होगा कि #रोजगार_समाचार खरीद कर पढ़े... यह अखबार भारत सरकार द्वारा प्रति सप्ताह छापा जाता है..
और यदि मेरा व्हाट्सएप नम्बर 7033151599 आपके पास है तो आप मुझे कोई भी नोटिफिकेशन व्हाट्सएप करेंगे तो हम बता देंगे कि वह सही है या गलत...
फ्रॉड से बचे और सही जॉब के लिए मेहनत करें... किसी आसान या शॉर्टकट तरीके के फेर में न पड़े नही तो लुटा जाएंगे...
आपके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं..
अमित गौतम सर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें