👉 अगर आप पढ़ते वक्त समय देखते है
या समय देखकर पढ़ते है
तो उस पढ़ाई का कोई फायदा नही होने वाला, क्योंकि तब आप इंटरेस्ट से नही पढ़ रहे, दबाव में या दिखावे में पढ़ रहे हैं।
या वर्तमान समाज के परंपरा का पालन कर रहे हैं,, जिसमें पढ़ना अनिवार्य है।
पढ़ाई के बल पर सफल वही हो सकता है जो समय देखकर न पढ़े, मतलब पढ़ते समय उसे समय का पता ही न चले...
जैसे फ़िल्म देखते समय, स्पोर्ट्स के समय या फिर दोस्तों के साथ घूमने के समय आपको वक्त का पता नही चलता... अगर ऐसी बात पढ़ाई के साथ हो जाये तो फिर कमाल हो जाएगा।
फिर आप छोटे मोटे क्या UPSC तक निकाल लेंगे।
लेकिन ऐसा सबके साथ नही होता कि उसे पढ़ते समय वक्त का पता न चले.. और जिसके साथ होता है... वह सफल हो ही जाता है।
कोई जरूरी नही की पढ़ाई से ही व्यक्ति सफल होगा.. आप कोई भी कार्य में (कार्य से मेरा मतलब व्यवसाय से है) मन लगाएंगे... समय की परवाह नही करेंगे तो जरूर सफल होंगे।
अगर आपका मन जिस पढ़ाई में, जिस विषय में न लगता हो उसे तत्काल छोड़ देना ही बेहतर है बजाय की उसको ढोते हुए टाइम वेस्ट करना।
अपने रुचि के मुताबिक पढ़ाई करेंगे, कोर्स करेंगे तो खूब जी लगेगा, खूब मजा आएगा और रिजल्ट भी मिलेगा।
नही तो देखा देखी पढ़ेंगे या मां बाप के दबाव या समाज को दिखाने के चक्कर मे रहेंगे तो बस घनचक्कर काटते रह जाएंगे।
अपनी रुचि की चीजें कीजिए, रुचि का विषय पढ़िये।
रुचि का काम कीजिए,प्रतिदिन का जीवन आनंददायक बन जायेगा।
ऊर्जा असीमित रूप से बढ़ जाएगी, सैटिस्फैक्शन आने लगेगा और आपको जीवन जीने में मजा आने लगेगा।
*सुप्रभात*
(13 दिसम्बर 2021)
अमित गौतम सर
7033151599
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें