शिक्षा नीति और मेरे विचार...
#NEP & My Thoughts..
केवल एजुकेशन ही नही..., बल्कि सही एजुकेशन की जरूरत है बच्चों को...
👉 वर्ग 01 से 05 तक के बच्चों को किताबी ज्ञान से ज्यादा सही आदत और व्यवहार का ज्ञान देना जरूरी है...
क्योंकि आदतें ही जीवन का भविष्य तय करती है... तथा व्यवहार से सफलता का प्रतिशत तय होता है।
👉 वर्ग 06 से 08 तक के बच्चों में विभिन्न विषयों की आधारभूत समझ और कम्युनिकेशन स्किल्स को डेवलप करना चाहिए...
👉 वर्ग 09 एवं 10 के बच्चों में देश और दुनियां के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिदृश्य की समझ विकसित करनी चाहिए तथा आगामी वैश्विक चुनौतियों के प्रति आगाह करते हुए उनकी जिम्मेदारी का भान कराना चाहिए...
👉 वर्ग 11 एवं 12 के बच्चों में उनकी रुचि के हिसाब से उनका करियर चुनने में सहायता करते हुए उन्हें किसी एक विषय में फ़ोकस देना चाहिए...
👉 बारहवीं के बाद बच्चों को प्रोफेशनल लाइफ के लिए करियर क्षेत्र का नॉलेज एवं अनुभव हेतु स्टडी की व्यवस्था होनी चाहिए...
👉 इन सभी स्टेप्स पर बच्चों में नैतिक भावना का विकास होता रहें एवं बच्चे सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से उन्मुख हो... इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए।
👉 इन सभी चीजों पर लगातार ध्यान देते हुए उनका सतत मूल्यांकन करते रहना चाहिए।
👉 बीच में आवश्यक होने पर बच्चों को बदलाव की छूट देनी चाहिए।
👉 इस तरह से हम एक नवजात शिशु को बेहतर व्यक्तित्व में बदल सकते हैं जो खुद के लिए, अपने परिवार के लिए एवं अपने समाज और देश के लिए उपयोगी साबित होगा।
अमित गौतम, गोपालगंज
Bilkul
जवाब देंहटाएं