इंटरव्यू बोर्ड द्वारा किया गया वो अंतिम प्रश्न था - बिहार के लोगों को लोग 'बुद्धू' क्यों कहा करते हैं ?
शांतचित्त होकर उन्होंने उत्तर दिया था - आदरणीय प्रबुद्धजन ! वैसे तो पुस्तकों में इस प्रश्न का सर्वस्वीकार्य उत्तर कहीं नहीं वर्णित है, तथापि मुझे ये विश्वास है कि हमारा बिहार महात्मा बुद्ध की ज्ञानस्थली व कर्मस्थली दोनों है व आज भी विश्व के विभिन्न देशों से लोग उस ज्ञानस्थली बोधगया (बोधिवृक्ष) के दर्शनमात्र से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं | निश्चयमेव 'बुद्ध' नाम के ही कारण बिहार के लोगों को लोग बुद्धू कहा करते हैं |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें