बहुत सुंदर पोस्ट है.. सबको पढ़ना चाहिए...
महिलाएं सिर्फ शक्ल से ही खूबसूरत नहीं बल्कि वो इसलिए भी खूबसूरत होती हैं क्योंकी प्यार में ठुकराने के बाद भी किसी लड़के पर तेजाब नहीं फेंकती ....
उनकी वज़ह से कोई लड़का दहेज़ में प्रताड़ित हो कर फांसी नहीं लगाता .....
वो इसलिए भी खूबरसूरत होती हैं की उनकी वजह से किसी लड़के को कभी रास्ता नही बदलना पड़ता...
वो राह चलते लड़को पर अभद्र टिप्पड़ियां नही करती ....
वो इसलिए भी खूबसूरत होती हैं की देर से घर आने वाले पति पर कभी शक नही करती बल्कि फ़िक्र करती है .....
वो छोटी छोटी बातों पर गुस्सा नही होती....
सामान उठा कर या खाने की थाली कभी नही पटकती.....
हाथ नही उठाती, बल्कि पति को समझाने की, भरपूर कोशिश करती हैं....
वो जुल्म सह कर भी रिश्ते इसलिए दिल से निभा जाती हैं क्योंकी वो अपने बूढ़े मा बाप का दिल नही तोड़ना चाहती....
वो हालात से समझौता इसलिए भी कर जाती हैं, क्योंकी उन्हें अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की फ़िक्र होती है....
वो रिश्तों में जीना चाहती हैं रिश्ते निभाना चाहती हैं रिश्तों को अपनाना चाहती हैं दिलों को जीतना चाहती हैं प्यार पाना चाहती हैं प्यार देना चाहती हैं हमसफ़र, हमकदम बनाना चाहती है.
महिलाएं सिर्फ शक्ल से ही खूबसूरत नहीं होती बल्कि वो तो पैदा ही खूबसूरत होती हैं।💐💐
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें