STET 2023 परीक्षा में किस विषय से फॉर्म भरे? 🤔
-
✅ भाषा विषय: कोई भी भाषा विषय के फॉर्म वही अभ्यर्थी भर सकते हैं, जो स्नातक स्तर पर ऑनर्स के रूप में भाषा विषय पढ़े हो या सब्सिडरी विषय के रूप में भी भाषा विषय पढ़े हो तो आप संबंधित भाषा विषय से आवेदन कर सकते हैं।
नोट: ध्यान रहे कंपोजिशन विषय के रूप में अगर आप भाषा पढ़े हैं तो आप भाषा विषय से आवेदन नहीं कर सकते हैं।
-
✅ विज्ञान: अगर आप स्नातक स्तर पर प्राणीशास्त्र, वनस्पति शास्त्र एवं रसायन शास्त्र विषय पढ़े हैं। तो आपको विज्ञान विषय से ही आवेदन करना होगा। ऑनर्स कोई भी हो मायने नहीं रखता है बस आपका यह तीन विषय पढ़ा रहना चाहिए।
-
✅ गणित: अगर आप स्नातक स्तर पर भौतिकी, गणित एवं रसायन शास्त्र विषय पढ़े हैं तो आपको गणित विषय से ही आवेदन करना होगा। ऑनर्स कोई भी हो मायने नहीं रखता है बस आपका यह तीन विषय पढ़ा रहना चाहिए।
नोट: गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक, सांख्यिकी अगर इनमें से कोई तीन विषय भी आप पढ़े हैं तब भी आप गणित विषय में आवेदन कर सकते हैं।
-
✅ सामाजिक विज्ञान: इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र एवं राजनीतिक शास्त्र मे से कोई दो विषय स्नातक स्तर पर पढ़े हैं तो आप सामाजिक विज्ञान विषय से आवेदन करेंगे लेकिन ध्यान रहे आपको एक विषय के रूप में या तो इतिहास या फिर भूगोल पढ़ा होना चाहिए। अर्थात कहने का मतलब यह है कि आपको स्नातक स्तर पर इतिहास या भूगोल में से कोई एक विषय निश्चित तौर पर पढ़ा होना चाहिए। एक बार पुनः कहेंगे ऑनर्स कोई भी हो मायने नहीं रखता, बस कोई दो विषय अवश्य पढ़ा होना चाहिए। जिसमें एक विषय इतिहास और भूगोल होना ही चाहिए।
-
नोट:
👉 उपर्युक्त सभी विषय के लिए B.Ed पास होना अनिवार्य है।
👉 B.Ed अपीयरिंग वाले आवेदन के योग्य नहीं है।
👉 अगर आपके पास स्नातक और B.Ed का मूल प्रमाण पत्र नहीं है तो आप उसके जगह औपबंधिक प्रमाण पत्र अपलोड करेंगे।
👉 इंजीनियरिंग से स्नातक जो गणित की विशेषज्ञता रखते हो वह गणित विषय में और जो विज्ञान की विशेषज्ञता रखते हो वह विज्ञान विषय में आवेदन करेंगे।
👉 अगर कोई अभ्यर्थी किसी एक स्तर के लिए एक से अधिक योग्यता रखते हैं तो वह सिर्फ कोई एक विषय में ही आवेदन करेंगे।
👉 संगीत के अभ्यर्थी अगर संगीत से स्नातक की योग्यता (विशारद एवं प्रभाकर सहित) रखते हैं तो वह संगीत से आवेदन के योग्य हैं, इनके लिए B.Ed की अनिवार्यता नहीं है।
👉 कम्प्यूटर टीचर के लिए भी बीएड की अनिवार्यता नही है लेकिन इसकी बहाली इंटर स्कूल में होगी तो केवल पेपर 2 भरेंगे आप, इसके लिए अलग अलग योग्यता है।
👉 फिजिकल टीचर के लिए केवल बीपीएड चाहिए।
👉 फाइन आर्ट्स टीचर के लिए फाइन आर्ट्स में मास्टर डिग्री की जरूरत होगी।
👉 एग्रीकल्चर सब्जेक्ट के लिए भी एग्रीकल्चर में मास्टर डिग्री चाहिए।
👉 कामर्स वाले केवल पेपर 2 भरेंगे।
अधिक जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन पढ़े फिर भी कोई कन्फ्यूजन हो तो हमें 7033151599 पर व्हाट्सएप करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें